लखनऊ में कमरे में सोता रहा बेटा, बरामदे में पिता की बेरहमी से हत्या; आरोपित फरार

Facebook
X
WhatsApp

बंथरा के गोदौली गांव में रविवार रात खेत मेंं महिला के गले पर चाकू मार उसे अधमरा करने वाले बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई थी। इस बीच गड़रियन खेड़ा गांव मेंं किसान रामजियावन की भी सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर के अंदर बरामदे में खून से लथपथ हालत में चारपाई पर रामजियावन का शव पड़ा मिला। खास बात यह है कि ठीक पीछे कमरे में रामजियावन का बेटा सो रहा था उसे पिता पर हुए हमले की भनक तक नहीं लगी। गड़रियन खेड़ा निवासी रामजियावन किसान थे। पांच साल पहले उनकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके बाद से वह बेटे गोलू के साथ रहते थे।

रामजियावन का बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देख उनका बेटा चीख-पुकार कर रहा था। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े। सूचना पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर बंथरा धनंजय सिंह नेे बताया कि गोलू से पूछताछ में पता चला कि उनके पिता बरामदे में सोए थे और वह पीछे कमरे में। सुबह गोलू ने पिता का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। रामजियावन पर रात में अथवा सुबह कब हमला हुआ है उन्हें किसने मारा है इस बारे में किसी भी जानकारी से गोलू ने इंकार किया है। अभी तक परिवारीजन ने किसी पर कोई आरोप अथवा रंजिश की बात से भी इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से करीब 10 मीटर पर ही गोलू सोया था पर उसने कोई चीख-पुकार नहीं सुनी इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। कई बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रापर्टी के विवाद की बात भी बताई है। रामजियावन अपने हिस्से की कुछ जमीन बेचना चाहते थे। उसकी दो-तीन दिन में रजिस्ट्री भी होनी थी। इस बात को लेकर भी विवाद था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें