अतरासी-हसनपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, एक घायल

Facebook
X
WhatsApp

अमरोहा में अतरासी हसनपुर मार्ग पर बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबक‍ि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। तीनों शव पोस्टमार्टम के ल‍िए भेज दिए गए हैं।

यह हादसा बुधवार रात हुआ। हसनपुर के मुहल्ला कोट निवासी लोकेश कुमार अपने साथी पंकज कुमार निवासी मंडी किशनदास सराय सम्भल के साथ मुरादाबाद स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। जब वह रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी हसनपुर मार्ग पर गांव फैयाज नगर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी मोहम्मद कैफ व नोशाद सवार थे।

बताते हैं कि दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी, बताया जा रहा है कि किसी भी बाइक के चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसा होने पर मौके पर जुटे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। चारों घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लोकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पंकज व कैफ की भी रात में ही मौत हो गई। सूचना पाकर सभी मृतकों के स्वजन अस्पताल आ गए थे। घायल नोशाद को मुरादाबाद रेफर किया गया है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवचरण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

 हादसे से तीन युवकों की मौत से उनके पर‍िवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना म‍िलते ही पर‍िवार के लोग अस्‍पताल के ल‍िए दौड़ पड़े। अस्‍पताल से लेकर घर तक पर‍िवार के लोगों की चीत्‍कार गूंज रही थी। अगर हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच सकती थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें