आज मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन आज जनपद चित्रकूट के सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के सप्लाई एवं अन्य कार्यो की प्रगति के बारे में समीक्षा की। इसके पहले मंत्री ने जनपद के सांसद आरके पटेल जी एवं जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे एवं जनप्रतिनिधि गण के साथ जनपद की विभागीय समस्याओं के बारे में चर्चा की।

इसके पश्चात मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सांसद एवं संगठन के मुखिया जिला अध्यक्ष जी महामंत्री के बात को प्राथमिकता में लेकर समस्याओं का निदान करे। इसके बाद माननीय मंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री बाबूलाल पटेल जी एवं नगर अध्यक्ष कर्वी युवा मोर्चा के अमन पटेल के घर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर सांसद आर के पटेल जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे जी एवं महामंत्री डॉ अश्वनी अवस्थी जी एवं आलोक पांडेय एवं राजबहादुर सिंह एवं बिजली विभाग के चीफ बी के झा एवं अधीक्षण अभियंता पी के मित्तल एवं आर यस वर्मा जी एवं के के वर्मा एवं अनिल दुबे जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर









