भारतीय वायु सेना (IAF) का Mi-17 हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और चालक दल के 3 सदस्य सवार थे और सभी के एकदम सुरक्षित होने की खबर है। सूत्रों ने बताया कि जब यह घटना हुई तब हेलीकॉप्टर इलाके में रखरखाव के लिए उड़ान भर रहा था। यह हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।
बता दें कि सितंबर में, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पटनीटॉप पर्यटन स्थल के पास, शिव गढ़ धार इलाके में एक पहाड़ी पर सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी। वहीं, 3 अगस्त को, पठानकोट के पास रंजीत सागर बांध झील में सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी।
Post Views: 2









