बिजनौर : मुस्लिम युवक ने नोटों से भरा बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Facebook
X
WhatsApp

बिजनौर में एक मुस्लिम व्यापारी ने सड़क पर मिला नोटों से भरा बैग उसके मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार का रुपये से भरा बैग बाइक पर रखा था। इसी बीच चलती बाइक से अचानक बैग निकलकर बीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान एक मुस्लिम दुकानदार आबिद ने बैग उठाकर पुलिस को सूचना दी। तब कहीं जाकर नोटों से भरा बैग पीड़ित दुकानदार को सौंपा गया। खोए हुए बैग को पाने की उम्मीद छोड़ चुके दुकानदार ने बताया कि बैग में 3 लाख 14 हजार रुपये पूरे मिले। उन्होंने इस पर मुस्लिम युवक को धन्यवाद दिया है। जिले भर में मुस्लिम युवक की ईमानदारी की चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, बिजनौर जिले के गंज कस्बा निवासी नितिन कुमार किराना व्यापारी हैं। नितिन कुमार 3 लाख 14 हजार रुपये बैग में रख बाइक पर सवार होकर माल खरीदने बाजार गए थे। सामान नहीं मिलने के कारण वह बाइक से वापस अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे कि इसी बीच रास्ते में टाइल्स व्यापारी आबिद की दुकान के सामने उनका नोटों से भरा बैग गिर गया। इसके बाद इस बैग को व्यापारी आबिद ने उठाकर अपने पास रख लिया और आबिद ने बैग के मालिक को तलाशना शुरू कर दिया।

24 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार नितिन से आबिद सिद्दीकी की मुलाकात हुई और उनको नोटों से भरा उनका बैग सौंपा। यह देख नितिन की आंखें भर आईं। नितिन ने बताया कि यह उनके जीवन की गाढ़ी कमाई है। आप जैसे लोग आजकल कहां मिलते हैं। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। इस पर आबिद ने कहा कि दूसरे की अमानत को लेकर वह पूरी रात सो नहीं पाए। उन्होंने कहा कि उनके लिए 3 लाख ही नहीं, अगर 3 करोड़ रुपये भी होते तो उनके लिए उसकी भी कोई वैल्यू नहीं थी। इस दौरान नितिन भी आबिद का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे। नितिन को रुपये मिल गए, वहीं आबिद ने भी ईमानदारी की मिसाल पेश कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें