आज से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन ड्राइवलेस हो गई। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ‘चालक रहित ट्रेन संचालन’ का उद्घाटन किया। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली मेट्रो (मजलिस पार्क से शिव विहार) की 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन को हरी झंडी दिखाई।
उद्धाटन कार्यक्रम में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिसंबर 2020 में नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो का पहला चालक रहित मेट्रो संचालन शुरू किया था और आज दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो नेटवर्क में से एक बन गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए मेट्रो आवागमन के पसंदीदा और टिकाऊ माध्यम के रूप में उभरा रहा है।
Post Views: 2









