शाहजहांपुर: भारत का संविधान अंगीकृत किए जाने की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा पुलिस कार्यालय में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रस्तावना को पढकर शपथ दिलाई गई ।

इस ऐतिहासिक दिवस पर महोदय द्वारा भारतीय संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान करने, हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढाने, सामाजिक सांस्कृतिक संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, व्यक्तिगत व सार्वजनिक गतिविधियों में उत्कृष्ता बढाने, सभी को शिक्षा की समान अवसर प्रदान करने आदि की शपथ दिलायी गयी ।

साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थानों पर प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शपथ दिलाई तथा सविधान दिवस मनाया गया ।
रिपोर्ट: सोनू शर्मा









