अयोध्या तीर्थ की तरह लक्ष्मणपुरी भी विकसित की जाए…

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को प्रभु राम, लक्ष्मण देवी सीता संग महावीर हनुमान महाराज की आकर्षक प्रतिमा जे.सी.फाउण्डेशन की ओर से छोटी दीपावली और हनुमान जयंती के दिन बुधवार 3 नवम्बर को भेंट की गई। यह भेंट जे.सी.फाउण्डेशन के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल ने भेंट की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार महासभा अशवनी गुप्ता एंव वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष अवधेश कौशल भी मौजूद रहे।

अभिषेक अग्रवाल ने इस भेंट के साथ जहां राम के राज्याभिषेक के महापर्व दीपावली की बधाइयां दी वहीं यह आग्रह भी किया कि जिस तरह फैजाबाद को मूल अयोध्या तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है उसी तरह उनके अनुज लक्ष्मण के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी के रूप में लखनऊ को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के साथ-साथ त्रेताकालीन शहरों को एक साथ विकसित किया जाएगा तो विश्व के समक्ष रामकथा की वृदह तस्वीर पेश की जा सकेगी। इससे वैश्विक शोधार्थियों और आध्यात्मिक पर्यटकों की भी संख्या बढ़ेगी। इससे सरकारी राजस्व और वैश्विक छवि भी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि वीरवर लक्ष्मण के लखनऊ से जुड़े कई ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य हैं। ऐसे में यहां वीरवर लक्ष्मण महोत्सव की शुरुआत, लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर की जाए। उसमें हिन्दुस्तानी कलाओं और ग्रामीण खेलों की समस्त विधाओं को शामिल किया जाए। इससे प्रदेश की छिपी प्रतिमाओं को पहचान भी मिलेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें