बाराबंकी: विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के प्रांगण में एसपीसी के तत्वाधान में चयनित विद्यार्थियों को मार्च पास्ट, आत्मरक्षा, अग्निशमन के कार्य पद्धति सड़क सुरक्षा के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में प्रधानाचार्य डॉ राम सिंह और नोडल शिक्षक निलेश कुमार सिंह द्वारा अवलोकित एवं प्रदर्शित कराया गया। विशेष शिक्षक नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया एवं आपदा प्रबंधन और योगाभ्यास का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। बिना किसी व्यवस्था के स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया ।एसपीसी के सभी चयनित छात्र-छात्राओं को कैप और टीशर्ट भी वितरित की गई।
रिपोर्ट: मनोज कुमार
Post Views: 2









