महराजगंज : लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया की अगुवाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण की पुण्यतिथि पर स्मृति-सभा का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज के आदर्श नगर पंचायत सोनौली में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया की अगुवाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण की पुण्यतिथि पर स्मृति-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी व उपस्थित लोगों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रदेश सचिव संजय ने कहा कि राजनारायण भारतीय राजनीति में त्याग की प्रतिमूर्ति थे। युवा चेतना उनके दिखाए रास्ते पर चल रही है। समाजवादी पार्टी के नए सदस्य बने हरिप्रसाद सहानी जो कि पूर्व में निषाद पार्टी से प्रदेश सचिव थे ने कहा कि राजनारायण भारतीय राजनीति के फकीर थे, उन्होंने जीवन पर्यत समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु संघर्ष किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोकबंधु राजनारायण स्मृति पार्क का नाम योगी सरकार ने बदलकर बेनियाबाग पार्क कर दिया है, जो निदनीय है। सरकार इसके लिए माफी मांगे और पार्क का नाम पुन: उनके नाम पर करे।

इस मौके पर पवन सहानी, अमजद खान, श्यामू कुमार, धमेन्द्र, संजय मद्धेशिया, मोहम्मद हसन, मुस्तफा सहित तमाम समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :मोहम्मद हनीफ खान 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें