अम्बेडकरनगर : मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने जिले के खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। खंड विकास अधिकारी भीटी रहे अनुराग सिंह को जलालपुर और जलालपुर में तैनात हरिनारायण को भीटी का नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रोन्नत होने के बाद जिले में आए बीडीओ घीसम राम को बसखारी और दिवाकर सिंह को टाण्डा बीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि सीडीओ ने निर्वाचन कार्य के लिए दोनों ही नवागंतुक बीडीओ को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध कर लिया है।
रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी
Post Views: 5









