रायबरेली : सफाई न होने से कटी माइनर से फसल हुयी बरबाद लोगों के घरों में घुसा पानी

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में उमरामऊ रोड के निकट सफाई न होने से माइनर उफना गई। जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जबकि पानी सड़क पर आ जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया एवं गांव में घरों में पानी घुस गया। गांव की ओर से निकलने वाली माइनर की सफाई ठीक से न होने के कारण कई दिनों से माइनर का पानी सड़कों में भरा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तिवारी का पुरवा, नगरवाल, जगन्नाथ का पुरवा सहित कई गांव को जो संपर्क मार्ग जोड़ता है। उसमें इन दिनों जल भराव हो जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है इससे आसपास के कई बीघा फसल जलमग्न हो गई है। लेकिन अभी तक संबंधित विभाग के द्वारा मरम्मत कार्य पूरी तरह से नहीं किया गया है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें