प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का बेबी है प्री-मैच्योर, डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले लिया जन्म!

Facebook
X
WhatsApp

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के मम्मी-पापा बनने के बाद फैंस के साथ उनके दोस्त भी काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज जैसे ही ‘देसी गर्ल’ ने शेयर उसके बाद से लगातार बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनके घर में ये किलकारियां सरोगेसी के जरिए गूंजी हैं. प्रियंका ने पोस्ट कर ये खुलासा नहीं किया कि उनकी बेटी हुई है या बेटा, लेकिन खबरें हैं कि प्रियंका पहली बार एक बिटिया की मम्मी बनी हैं. शादी के 3 साल 22 दिन के बाद ये खुशियां उनके घर आई हैं. मां बनकर प्रियंका काफी खुश हैं.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  ने भले ये नहीं बताया हो कि उनके घर में किसी किलकारियां गूंजी हैं, लेकिन डेली मेल यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका नन्ही परी की मां बनी हैं. प्रियंका-निक की बेटी प्री-मैच्योर है, क्योंकि बच्चे का जन्म डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते हो गया है.रिपोर्ट के मुताबिक, साउदर्न कैलिफोर्निया अस्पताल में सरोगेसी के ये हुआ और जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाता तब तह वह अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा. बच्चे के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही प्रियंका और निक उसे घर ले जा सकेंगे. हालांकि इन खबरों पर अभी प्रियंका या निक जोनास की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया? रिपोर्ट में एक सोर्स के मुताबिक लिखा गया है कि प्रियंका को कोई फर्टिलिटी इश्यू नहीं है जो उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक रहा हो, लेकिन वह अब 39 साल की हो गई है, इसलिए यह आसान नहीं है. उनके बिजी शेड्यूल भी इसका एक कारण है. इसलिए कुछ समय 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था. ताकि वो बच्चे के पैदा होने के बाद मदरहुड को एंजॉय कर सके.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें