गणतंत्र दिवस पर रूट प्लान देखकर घर से निकलें, जान लें कहां बना है जीरो जोन; नहीं होगी परेशानी

Facebook
X
WhatsApp

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते मैदान के आसपास जीरो जोन रहेगा। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वीआइपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दायें तरफ मुख्य गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे।
परेड में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड व पत्रकारों के चौपहिया वाहनों को पेवेलियन ग्राउंड व दोपहिया वाहन फारेस्ट कालेज कार्यालय में पार्क होंगे।
परेड कार्यक्रम देखने के लिए सर्वे चौक, ईसी रोड की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी, श्रीनिवाश वेडिंग प्वाइंट और आइआरडीटीए के ग्राउंड में पार्क होंगे।
कनक चौक से आने वाहन लार्ड वैंकटेश्वर ग्राउंड में पार्क होंगे ।
दर्शनलाल चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक होते हुए दून चौक, एमकेपी चौक से आराघर की ओर से वापस भेजी जाएंगी।
रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से आइटी पार्क होते हुए घंटाघर से प्रेमनगर जा सकेंगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें