हमारी जमीन पर बसा है पाक, हम लड़कर करेंगे हासिल; इमरान मसूद ने ऐसा क्यों कहा?

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान की चर्चा अब खूब होने लगी है. सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के नेता इमरान मसूद ने नामांकन में प्रत्याशी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सीधे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल दिया और कहा कि जिन्ना की मूर्ति सपा नहीं बल्कि भाजपा लगवाएगी. वहीं पाकिस्तान को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि वह हमारी जमीन पर बसा है और हम उसे हासिल करना चाहते हैं. बता दें कि इमरान मसूद हाल ही में कांग्रेस छोड़ सपा में आए हैं.
सपा नेता इमरान मसूद ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति समाजवादी पार्टी नहीं लगाएगी बल्कि भाजपा लगाएगी क्योंकि आजादी से पहले श्यामा प्रसाद के साथ मिलकर यह साबित कर दिया था कि जिन्ना के साथ कौन है. मुस्लिम तो जिन्ना को पसंद ही नहीं करते क्योंकि उसने देश को दो हिस्सों में बांट दिया था. वहीं पाकिस्तान के बारे जब एक सवाल किया गया तो इमरान मसूद ने कहा कि पाकिस्तान हमारी जमीन पर बसा हुआ और हम लड़कर पाकिस्तान की जमीन को हासिल करना चाहते है.
बता दें कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है, पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अखबार इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह वोटों के खातिर ही पाकिस्तान को निशाना बनाती है, जबकि भारत का असली दुश्मन चीन है.
अखिलेश ने कहा था कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की इस पर स्पष्ट राय रही है. चीन हमारा असली दुश्मन है, जबकि पाकिस्तान राजनीतिक दुश्मन है, लेकिन बीजेपी लोकसभा में वोट पॉलिटिक्स के लिए सिर्फ पाकिस्तान को निशाना बनाती है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें