योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा को बताया अटैची चोरों की पार्टी, कहा- गुंडागर्दी को घुसने न दें

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और योगी आदित्यनाथ सरकार के कद्दावर मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी  को अटैची चोरों की पार्टी बताया है. उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी का मतलब अपराधियों की पार्टी, माफियाओं की पार्टी.

सुरेश खन्ना तिलहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे. यहां उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक (सपा सरकार में) सिर्फ अपराधियों का राज रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अब जनता को तय करना होगा कि आने वाले समय में गुंडागर्दी को अपने क्षेत्र में न घुसने दें.’

हाल ही में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और तिलहर विधानसभा से सपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘इतने रोशन न करो अपनी तमन्ना के चिराग, बुझते देखा है उन्हें जिनको भड़कते देखा  दरअसल योगी सरकार में कद्दावर मंत्री सुरेश खन्ना को भाजपा ने नगर विधानसभा से नौंवी बार प्रत्याशी बनाया है. सुरेश खन्ना आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. नौवीं बार भाजपा के टिकट पर वह चुनाव मैदान में हैं. आज उन्होंने अलग अलग प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ माल है, मुल्क है और सियासत है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें