बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर चर्चा में हैं. वो सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच’ फेम एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. उन्हें उनके स्ट्रगल वाले बयान को लेकर लोग खूब तंज कस कर रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस में अनकंफर्टेबल दिखाई दे रही हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए अनन्या पांडे के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रैस में अनकंफर्टेबल दिखाई दे रही हैं. फिल्म ‘गहराइयां’ के प्रमोशन के लिए गई एक्ट्रेस को जब सीढ़ियों से उतरते हुए देखा जाता है तो वो अपनी ड्रैस संभालती हुई नजर आती हैं. इसके बाद लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने लगते हैं. उनको लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और इसी कड़ी में एक ने लिखा, ‘वो अपना मजाक उड़वाने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं दूसरे ने उनके स्ट्रगल वाले बयान को लेकर तंज कसते हुए लिखा, ‘शॉर्ट ड्रैस को मैनेज करना क्या शानदार संघर्ष है. आपके संघर्ष को बड़ा सलाम’. तीसरे ने लिखा, ‘स्ट्रगल क्वीन के कपड़े भी स्ट्रगल करते हैं क्या?’. चौथे ने लिखा, ‘जब आपसे ऐसी ड्रैस संभलती नहीं है तो पहनती क्यों हो?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीदी इतनी अनकंफर्टेबल हो तो पहनती क्यों हो ये सब’. इसी तरह से लोग सोशल मीडिया पर उनकी शॉर्ट ड्रैस को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं.आपको बता दें कि इससे पहले अनन्या और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए गए थे. इस इवेंट में एक्ट्रेस को सिद्धांत अपनी जैकेट पहनाते हुए नजर आए थे. इनका ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. दरअसल, इस प्रमोशन के दौरान अनन्या ने काफी छोटी ड्रैस कैरी की थी, जिसमें उन्हें ठंड लगने लगी थी और एक्टर को अपना कोट उतारकर एक्ट्रेस को पहनाना पड़ा था. इसके बाद भी वो काफी ट्रोल हुई थीं. उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.









