डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की अचानक हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Facebook
X
WhatsApp

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सिायासी घमासान के बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्या  के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है. कुशीनगर में जनसभा करने जा रहे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सोमवार की दोपहर में केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर अचानक फाजिलनगर के पावानगर इंटर कॉलेज में उतारा गया.

बताया जा रहा है कि फ्यूल की कमी की वजह से केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फाजिलनगर नगर पंचायत के पावानगर इंटर कॉलेज में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. कुशीनगर के खड्डा विधानसभा और फाजिलनगर विधानसभा के मइहरवा में डिप्टी सीएम की जनसभा थी. उनके साथ आरपीएन सिंह भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे.

बता दें कि जहां जिस फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, वहां से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने इस बार अपने मौजूदा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के बेटे सुरेंद्र कुशवाहा को स्वामी के अगेंस्ट में उतारा है. पेशे से शिक्षक सुरेन्द्र युवा हैं और साफ सुथरी छवि के हैं. वहीं कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह और बहुजन समाज पार्टी ने सपा के बागी इलियास अंसारी को उम्मीदवार बनाया है जो स्वामी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा विधायक हैं. 90 के दशक पर यहां विश्‍वनाथ का दबदबा था. 1989 से लेकर 2002 तक वह लगातार चार बार विधायक रहे थे. तीन बार जनता दल के टिकट से जीते थे, जबकि 1996 का चुनाव उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के टिकट से लड़कर जीता था. उनके आगे राम लहर ठहर गई थी. भाजपा को 2002 के चुनाव में जगदीश मिश्र उर्फ बाल्‍टी बाबा ने पहली बार इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई थी. वह महज 1874 वोट से विश्‍वनाथ को हरा पाए थे.फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1967 में हुआ था. तब कांग्रेस के रामायन राय जीते थे. 1969 में संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी के रामधारी शास्‍त्री ने इस सीट पर कब्‍जा कर लिया था. 1974 में कांग्रेस के रामायन राय ने फिर वापसी की. 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में चली गई. 1980 और फिर आखिरी बार 1985 में कांग्रेस की शशि शर्मा जीती थीं. 1989 से इस सीट पर विश्‍वनाथ का कब्‍जा हो गया था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें