यूपी में MLC चुनाव के लिए 36 नाम लगभग तय, दिल्ली से आज लौटते CM योगी लगाएंगे अंतिम मुहर

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव की बारी है और राज्य की 36 एमएलसी सीट के लिए चुनाव होना है. बताया जा रहा है कि 36 नाम लगभग तय हो चुके है. कल यानि 15 मार्च से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देर शाम लखनऊ वापस लौटने के बाद नामों पर मंथन होगा. दरअसल 17-18 मार्च को होली की वजह से 15 मार्च को सूची जारी हो सकती है. वहीं, करीब दस सीटों पर सपा सहित अन्य दलों से आए नेताओं को उतारने की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विधान सभा चुनाव में हारे कुछ मंत्रियों को भी मौका दे सकते हैं. गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सतीश द्विवेदी और विधायक रहे संगीत सोम का नाम भी शामिल हो सकता है. उधर, सीपी चंद, रविशंकर पप्पू, रमा निरंजन, शैलेंद्र सिंह के नाम भी हो शामिल हो सकते है।

2016 में हुए चुनाव में 36 में से 33 सीटों पर सपा के उम्मीदवार जीते थे और तीन निर्दलियों के खाते में गए थे. भाजपा ने इस बार करीब छह महीने पहले से परिषद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी. सपा के सात सदस्यों को भाजपा में शामिल कराया गया है. लिहाजा बीजेपी का पूरा फोकस सदन में ताकत को बढ़ाना है. कहा जा रहा है कि फिर से सत्ता में लौटने के बाद एमएलसी के इस चुनाव में बहुमत पाने पर पूरा जोर देगी।

दो सीटों पर होगा उप चुनाव
विधान परिषद की दो सीटों पर उप चुनाव भी होंगे. परिषद में भाजपा के सदस्य जयवीर सिंह विधानसभा चुनाव जीत गए हैं जबकि नेता विरोधी दल अहमद हसन का निधन हो गया है. जयवीर सिंह और अहमद हसन की खाली सीटों पर उप चुनाव कराया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें