यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ) ने बड़ा दावा किया है. सोमवार को मौर्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ” बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर. किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है.
बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद ने सियासी रणनीति के तहत चुनाव से ठीक पहले न सिर्फ पार्टी बदली, बल्कि अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव मैदान में उतरे. यहां उन्हें इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि जहां लोगों ने समझा वहां पर परिणामसकारात्मक भी आए हैं. हमें खुशी है किसमाजवादी पार्टी का जन आधार तेजी से आगे बढ़ा और विधायकों की संख्या भी 2.5 गुना बढ़ी है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी एक बड़ी ताकत बनकर उत्तर प्रदेश में उभरी है. उसे और बड़ा बनाने के लिए ये अभियान जारी रहेगा. साथ ही कहा कि हमेशा बड़ा तो नेवला ही होता है. यह बात अलग है कि नाग और सांप दोनों ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया. स्वामी प्रसाद ने बीजेपी छोड़ते हुए कहा था कि वह नेवला हैं और प्रदेश में आरएसएस और बीजेपी नाम के सांप को खत्म करके ही दम लेंगे.













