रायबरेली : प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दशरथ कुंवर सिंह का विदाई समारोह

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दशरथ कुंवर सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी ने कहा कि दशरथ कुंवर सिंह का कार्यकाल शिक्षा में नवाचारों के लिए याद रखा जाएगा। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानाध्यापक दशरथ कुंवर के कार्यकाल से सीख लेते हुए, विद्यालय के स्टाफ से समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिक विद्यालय महराजगंज को विकास नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सबका दायित्व है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दशरथ कुंवर सिंह बतौर एक शिक्षक सदैव सामाजिक भाईचारे और सहिष्णुता की मिसाल रहे हैं। इस अवसर पर कक्षा 5 के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार भी वितरित किए गए।इस अवसर पर सहायक अध्यापक विवेक कुमार सिंह व अशोक मौर्य,सहायक अध्यापिका माधुरी मिश्रा, शिक्षामित्र मीना श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि रवितोष त्रिपाठी, रजनीकांत, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद,डीएलएड प्रशिक्षु दिव्या गुप्ता, जितिन,संजय कुमार व रसोइया अनीता, विद्यावती व जुबैदा उपस्थित रहीं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें