Bareilly: ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण भिड़ंत में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन घायल

Facebook
X
WhatsApp

बरेली. यूपी के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल है. बरेली से 70 किलोमीटर दूर स्थित सिरसा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्राली की भीषण भिडंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी और सीएमओ पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तराखंड से बहेड़ी गुरुद्वारे में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को उत्तराखंड से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरूष शामिल है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. उधर, डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सिरसा पुलिस चौकी के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई. मौके पर एसएसपी और सीएमओ पहुंचे. सबसे पहले इलाज के लिए घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृत लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
इन श्रद्धालुओं की हुई मौत
मृतकों में सुमन कौर पुत्री भजन सिंह 15 वर्ष, गुरनामो पत्नी सोहन सिंह 30 वर्ष, आकाशदीप पुत्र गुरवेज 8 वर्ष, राजा पुत्र विक्रम सिंह 6 वर्ष, जस्सी पत्नी सुखविंदर 35 के अलावा एक व्यक्ति की और मौत हुई है जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें