Heeraben Modi Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

Facebook
X
WhatsApp

Heeraben Modi Death News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। (Heeraben Modi Death News) मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।’ मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, ‘हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।

हमारी संवेदनाएं पीएम और उनके परिवार के साथ: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का दुखद निधन हुआ। प्रधानमंत्री का अपनी मां से एक आत्मीय जुड़ाव था। (Heeraben Modi Death News) इस दुख की बेला में हमारी संवेदनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। मैं आदरणीय हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

1 46
Heeraben Modi Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा

मां खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मां की उम्र कितनी भी हो, उसे खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है। (Heeraben Modi Death News) मैं मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

राहुल गांधी बोले- हीराबा के निधन का समाचार दुखद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी के परिवार ने कहा कि इस मुश्किल समय में हम प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

https://youtu.be/j3CrFj7NM30

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/up-news-18-child

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें