GIS2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (2023), 34 सत्र में होगा यूपी के विकास पर मंथन, जानिए

Facebook
X
WhatsApp

GIS2023: यूपी के आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार से 3 दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन हो गया है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ बस कुछ ही घंटो में करेंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बढ़ते और बदलते उत्तर प्रदेश के बारे में विचार रखेंगे।

सभी सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे
तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए गए है। (GIS2023) ज्यादातर सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

पहला दिन : 10 फरवरी 2023 , सत्र 10
उद्घाटन सत्र में : वाल्मीकि मेन हॉल होगा जहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला व आनंद महिंद्रा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
.व्यास हॉल 1 में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे।
.दधीचि हॉल 2 में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉ़डर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय़ पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।
.वशिष्ठ हॉल 4 में सस्टेनेबल डेवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका में होंगे।

शाम 4.30 से 6 बजे तक
.व्यास हॉल 1 में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।
.दक्षीचि हॉल 2 में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी होंगी।

भारद्वाज हॉल 3 में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लेवरेजिंग फूड बास्केट ऑफ इंडिया विषय पर सत्र होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगे।
.वशिष्ठ हॉल 4 में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा। मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे।

वाल्मीकि मेन हॉल (6.30 से रात्रि 8 बजे तक)

एनआरआई अवार्ड व सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा। इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

https://youtu.be/t0namkhc7yE

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44867

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें