Lucknow News: राजधानी लखनऊ में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो रहा है. इससे पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया है. रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इस प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह के साथ कई अन्य विधायक व नेता मौजूद रहे.
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण उस समय किया गया है जबकि राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर भगवान लक्ष्मण के नाम पर लक्ष्मण पुरी या लखनपुरी किए जाने की मांग की जा रही है. (Lucknow News) यह प्रतिमा ऐसी जगह लगाई गई है, जिसे दूर से ही देखा जा सकेगा. चाहे कोई एयरपोर्ट के अंदर आए या एयरपोर्ट से बाहर जाए दोनों ही सूरत इस प्रतिमा के दर्शन होंगे. ऐसे में अब लखनऊ का नाम बदला जाए या नहीं लेकिन इस मूर्ति के लगने से एक संदेश जरूर जाएगा.

कांसे से बनाई गई है ये प्रतिमा
लक्ष्मण जी की ये प्रतिमा कांस्य की बनी है. इसकी ऊंचाई 12 फीट है और 1200 किलो का वजन हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते 10 फरवरी को पीएम मोदी से लेकर देश-विदेश के निवेशक और अन्य अतिथि लखनऊ में होंगे. ये निवेशक जब एयरपोर्ट से निकलेंगे तो उन्हें इस प्रतिमा के दर्शन जरूर होंगे, वहीं 13 से 15 फरवरी तक G20 सम्मेलन को लेकर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि लखनऊ आएंगे. वे भी इस प्रतिमा को देखेंगे, जिससे यहां आने वाले मेहमानों को इस शहर की जिससे सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
एयरपोर्ट के बाहर जब लक्ष्मण जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया तो यहां पहुंचे तमाम लोगों ने कहा कि भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा तो लग गई अब राजधानी लखनऊ का नाम भी बदलकर भगवान लक्ष्मण के नाम पर किया जाना चाहिए. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका मानना है कि नाम में क्या रखा है श्रद्धा दिल में होनी चाहिए.
भारत-ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट: मिलाजुला रहा दूसरे दिन का पहला सेशन, टीम इंडिया का स्कोर 151/3; रोहित-कोहली क्रीज पर pic.twitter.com/jC8NNglYmb
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 10, 2023
https://youtu.be/-uBx7zZJqRU








