Mukhtar-Afsa Ansari: अफशां अंसारी पर शिकंजा: इनाम घोषित होने से मुख्तार परेशान, बोला- कुछ भी मुमकिन, जानें क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

Facebook
X
WhatsApp

Mukhtar-Afsa Ansari: बाहुबली मुख्तार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्तार की पत्नी अफशां पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से यहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार की रात डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया।
एक-एक बैरक और बंदी की तलाशी ली। मुख्तार की बैरक मुख्य निशाने पर रही। गैंगस्टर एक्ट में फरार मुख्तार की पत्नी पर घोषित इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। अफशां की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इससे मुख्तार खासा विचलित है।

इसके मद्देनजर मुख्तार की बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Mukhtar-Afsa Ansari) सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की रात जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे और एक-एक बैरक व बंदियों की तलाशी ली।
बंदियों का सामान व खाली मटके आदि देखे गए। बैरक के ऊपर की छत आदि को खंगाला गया, लेकिन पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। पुलिस के निशाने पर मुख्तार की बैरक रही। यहां पर करीब 10 मिनट तक पुलिस रही और एक-एक सामान देखा।

जेल में हैं सुरक्षा के खास बंदोबस्त

कारागार अधीक्षक वीरेश शर्मा का कहना है कि यह सामान्य निरीक्षण है। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक ठाक रहा। कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जो जेल मैनुअल के विपरीत हो। जेल में यूं ही सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए। जेल आने वाले हर व्यति पर नजर रखी जा रही है।

अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी

मुख्तार की बैरक बिल्कुल अलग है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बता दें कि पुलिस ने अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। इसके चलते अफशां पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

अफशां अंसारी काफी समय से फरार चल रही है। अफशां पर गाजीपुर कोतवाल, मुहम्मदाबाद कोतवाली, नंदगंज, मऊ लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है।

https://youtu.be/ipn_5HUB6Lg

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48289

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें