Petrol Diesel Rate: सस्ता हुआ कच्चा तेल, नोएडा से लेकर लखनऊ तक बदल गए फ्यूल रेट्स, जानें अपने शहर का हाल

Facebook
X
WhatsApp

Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियां देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम को अपडेट करती हैं. यह कीमत कई आधार पर तय की जाती हैं. उनमें से एक हैं कच्चे तेल के दाम. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे वक्त से कच्चे तेल की कीमत जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. रूस और सऊदी अरब के क्रूड उत्पादन में कटौती के फैसले के बाद से कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखा गया था मगर शुक्रवार को कीमतें कुछ कम हुई हैं.

आज ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद यह 89.56 डॉलर पर है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.41 फीसदी की कटौती की गई है और यह 86.51 डॉलर प्रति बैरल पर है.

चार महानगर में क्या है जाता रेट्स-

नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
किन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम-

आज यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.56 रुपये लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 97.18 महंगा होकर 89.83 रुपये लीटर बिक रहा है. जयपुर में पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये लीटर और डीजल 34 पैसे सस्ता होकर 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर के नए दाम-

अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की नई कीमत पता करने के लिए आपको केवल एक एसएमएस भेजना होगा. बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक कीमत को पता करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल के ग्राहक दाम पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. वहीं HPCL के ग्राहक को फ्यूल रेट पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. इसके बाद कुछ ही मिनट में आपको ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगी.

https://youtu.be/H7sU6FTSZ7M?si=opXcPcBLdOBZxYJs

ये भी पढ़े- https://sunilvermamediagroup.com/?p=55908

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें