Patna news: आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा की संसद में सुनाई गई एक कविता ‘ठाकुर का कुआं’ पर बवाल थमता नहीं दिख रहा। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर यह बात कही कि लालू यादव हमेशा से राजनीतिक विषमता में विश्वास रखने वाले हैं। समाज के बीच झगड़ा होता रहे और भावनाएं आहत होती रहें इसकी योजना वह हमेशा बनाते रहते हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, गिरिराज सिंह ने यह बात कुछ सवालों के जवाब में कही। (Patna news) उनसे यह पूछा गया था कि लोकसभा के भीतर आरजेडी सांसद मनोज झा ने ठाकुर समाज के प्रति टिप्पणी करते हुए कविता पाठ किया। जिसके बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इतना ही नहीं आरजेडी में भी मनोज झा के बयान का विरोध हो रहा है। आरजेडी के विधायक चेतन आनंद ने ठाकुर समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद नाराजगी जाहिर की।
गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव से यह सवाल पूछा की मनोज झा का यह बयान किसके इशारे पर आया? गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जी की पार्टी हमेशा से ही सामाजिक विषमता में विश्वास रखती है। उन्होंने लालू यादव पर यह आरोप लगाया कि समाज में एक दूसरे के प्रति झगड़ा हो। इसकी योजना हमेशा लालू जी के पास रहती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह अधिकार किसी को नहीं कि समाज में किसी की भावना को आहत किया जाए।
https://youtu.be/5Rj1P4BsO2U?si=8C2LVnBYLYlBZChR









