Odisha: ओडिशा में एक पिता ने अपनी नवजात बेटी के साथ नदी में छलांग लगा दी, तलाशी अभियान जारी

Facebook
X
WhatsApp

Odisha: ओडिशा के भद्रक जिले में एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां एक एक पिता ने अपनी नवजात बेटी के साथ अखुआपाड़ा पुल से बैतरणी नदी में छलांग लगा दी। फ़िलहाल दोनों ही लापता है. यह कदम उठाने से पहले वे कल अपनी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जूते पुल पर छोड़ दिए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही है. कल रात में रोशनी कम होने और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तलाशी रोक दी गई थी. आज सुबह से पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का कहना है कि चंदन करीब एक महीने पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद उदास रहता था. वह गुजरात के सूरत में एक कताई मिल में मजदूरी करता था. (Odisha) सूत्रों का कहना है कि चंदन की पत्नी लक्ष्मीप्रिया ने सूरत में ही आत्महत्या कर ली थी। बाद में अपनी बेटी के साथ ओडिशा वापस लौट गया था.

https://youtu.be/v6F8xiow1Sg?si=njcezbWu4Nx3UIKe

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56920

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें