Barabanki News: रील्स के चक्कर में युवक की गई जान, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: इन दिनों युवाओं के सिर पर रिल्स बनाने का भूत सवार होते देखा जा रहा है. जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आते हैं. कुछ ऐसे भी सिरफिरे युवक होते हैं जो रील्स बनाने के लिए कुछ खतरनाक काम को करने से भी नहीं कतराते हैं. ऐसे में कई बार हादसे का शिकार होने से उनकाी मौत तक हो जाती है. ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों एक वायरल हो रही वीडियो में देखने को मिल रहा है. जिसे यूपी के बाराबंकी का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार के बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक रेलवे ट्रैक पर रील्स वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है. (Barabanki News) जिसे देख यूजर्स की रूह कांप गई है. हादसे में मारे गए युवक की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है, जिसका नाम फरहान बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में एक युवक को लाल शर्ट और जींस पहने देखा जा रहा है, जो ट्रेन की पटरी के पास जाकर वीडियो बनाने की कोशिश करता है. उसी समय पीछे से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ जाता है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों संग बारावफात के जुलुस में शामिल होने गया था. इस दौरान वह दामोदरपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने चला गया. जहां उसका दोस्त मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा और वह रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने लगा. जिस दौरान पीछे से आ रही दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

https://youtu.be/GHzWbLRpJBc?si=c2mDAznOVufCBSAn

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें