Lucknow News: काकोरी में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News: काकोरी में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पारा थाना क्षेत्र में पुराने थाने के सामने नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। युवक की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने नीली कलर की जिंस और ब्राउन रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Lucknow News: पुलिस जांच में जुटी

प्रभारी निरीक्षक पारा श्रीकांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक का पैर फिसल जाने से डूबने से मौत हुई है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर से लोगों को नहरों के किनारे सावधान रहने की चेतावनी देती है। नहरों के किनारे चलने या बैठने से बचें। अगर नहाने जाना भी हो तो किसी साथी के साथ जाएं।

रिर्पोट- अमरेन्द्र सिंह

https://youtu.be/go4JI_NhJEA?si=wjFLGfYpp34OkgV8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें