Rahul Gandhi: ‘पीएम मोदी का मतलब है पनौती’, राहुल गांधी का विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi: 'पीएम मोदी का मतलब है पनौती', राहुल गांधी का विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार
Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi: वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पनौती से कर दी. इस बयान से सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

राहुल गांधी ने मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जालौर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला. (Rahul Gandhi) उन्होंने कहा, “वह (मोदी) क्रिकेट मैच में चले जाएंगे, वह अलग बात ही की मैच हरवा दें, पनौती! पीएम मतलब पनौती मोदी.”

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “अच्छा भला हमारे लड़के वहां वर्ल्डकप जीत जाते, लेकिन वहां पर पनौती हरवा दिया, लेकिन टीवी वाले यह नहीं कहेंगे. (Rahul Gandhi) यह जनता जानती है.”

Rahul Gandhi: भारत को फाइनल में मिली शिकस्त

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में रविवार (19 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था. (Rahul Gandhi) भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 240 रन बनाए थे. भारत की ओर से केएल राहुल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली.

वहीं, 241 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 120 गेंदों पर 137 रन बनाकर अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाया.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं वह अशोभनीय है. राहुल गांधी को मोदी जी से माफी मांगनी होगी. नहीं तो हम देश में इसको बड़ा मुद्दा बनाएंगे.

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश की जनता का अपमान है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए.

राहुल गांधी के बयान से सियासत गरमा गई है और यह देखने के लिए दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या होता है।

https://youtu.be/-4nC-WTNb6Q?si=Mx4Qs5cfysjOZ0AN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें