Meerut News : मध्य प्रदेश के सीधी में हुई पेशाब कांड के बाद अब मेरठ से ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती 13 नवम्बर को थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार इलाके में एक युवक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी।
Meerut News: पहले युवक को बेरहमी से पीटा
मारपीट के दौरान ही उसके ऊपर पेशाब भी कर दिया गया। इस घटना के संबंध में पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर थाना मेडिकल पर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आज घटना के मुख्य आरोपी को थाना मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
उधर, घटनास्थल इलाके के थाना प्रभारी सूर्यदीप का कहना है कि वर्चस्व को लेकर पेशाब किया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। जागृति विहार में केएल इंटरनेशनल स्कूल के पास हुई इस घटना के बारे में आरोप है कि जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा गया। इतना ही नहीं उसके ऊपर पेशाब भी कर दिया गया। यह भी आरोप है कि आरोपितों ने युवक के ऊपर पेशाब करते हुए वीडियो उसके स्वजन को भेजकर इंटरनेट मीडिया प्रसारित भी कर दिया।

Meerut News: आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह शर्मनाक घटना हो चुकी है। वायरल वीडियो में एक युवक को बुरी तरह से पीटने के बाद उसके चेहरे पर आरोपी ने पेशाब कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद इलाके की पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने बताया कि मेरठ में हुई घटना में भी आरोपी वर्चस्व को लेकर युवक को पीटने के बाद उसके ऊपर पेशाब कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से समाज में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती है।















