UP Weather: अचानक मौसम में हुआ बदलाव, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

UP Weather: अचानक मौसम में हुआ बदलाव, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Facebook
X
WhatsApp

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जहां एक दिन पहले धूप दिख रही थी, एकाएक कोहरे का प्रभाव नजर आने लगा है। धूप तो कहीं गायब ही हो गई। आसमान में बादल छाए हैं। साथ ही, ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट लाया है। इस बाबत मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड की तल्खी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। वहीं, सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की सक्रियता का असर राजधानी लखनऊ पर दिखा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। धूप की झलक तनिक भी नजर नहीं आई। इस वजह से दिन का तापमान गिरा। वहीं रात और सर्द हुई। आज यानी मंगलवार (28 नवंबर) को भी तापमान में से गिरावट के आसार हैं। वहीं कोहरा भी बढ़ेगा।

UP Weather: लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में ठंड अचानक बढ़ी है। मंगलवार को भी दिनभर बादलों और धुंध का डेरा रहने वाला है। दिन में 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। हवा की धीमी रफ़्तार से धुंध का आवरण बना रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम 15 डिग्री के करीब बना रह सकता है। शाम होते ही ठंड बढ़ती जाएगी। रात काफी सर्द रहने वाली है। ऐसे मौसम में डॉक्टर्स बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। राजधानी की वायु गुणवत्ता भी ख़राब की श्रेणी में है। ऐसे में दमा के मरीज एहतियात बरतें। विभाग ने बताया है 28 नवंबर की रात से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं, हालांकि दिन का पारे में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।

दो से तीन डिग्री की गिरावट बढ़ाएगी सर्दी

UP Weather: आंचलिक मौसम विभाग यूपी में ठंड बढ़ने के संकेत दे रहा है। विभाग की मानें तो पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार को बुंदेलखंड के झांसी-हमीरपुर और आगरा-अलीगढ़ की तरफ बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, संगम नगरी प्रयागराज, चित्रकूट, दक्षिण-पूर्वी यूपी अर्थात विंध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता की वजह से प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में WD (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

वहीं, इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होकर आगे बढ़ने पर बादल के छंटने से मौसम शुष्क होगा। पछुआ हवाएं चलने के भी आसार हैं। ऐसा होता है तो रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। (UP Weather) लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गरिष्ठ भोजन करने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

https://youtu.be/5PEMl4oaVQI?si=sBNiKCPvxFPmpvxI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें