Weather Update news : यूपी के कई जिलों में हुई बारिश, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन,देश के कई राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update news : यूपी के कई जिलों में हुई बारिश, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन,देश के कई राज्यों में बारिश के आसार
Facebook
X
WhatsApp

Weather Update news : देश के कई इलाकों में मौसम का तेवर बदलने के साथ ठंड बढ़ गई है। मौसम के करवट लेने के कारण लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश होने की खबर है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, संभल और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश के कारण मौसम बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 23 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी मौसम का तेवर खराब रहेगा। इन राज्यों में भी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

MP Weather Alert : इंदौर, भोपाल सहित मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को  भारी बारिश होने की आशंका, पचमढ़ी में 9 घंटे में 6 इंच वर्षा - MP Weather  Alert

Weather Update news : यूपी के कई जिलों में हुई बारिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की सुबह मौसम का तेवर बदला हुआ नजर आया। बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। लखनऊ के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज में भी गुरुवार की सुबह बारिश हुई है। बारिश के कारण कई स्कूलों में रेनी डे का ऐलान कर दिया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर, संभल और बिजनौर समेत कई जिलों में में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया।

MP Weather update

Weather Update news : प्रदेश में अभी बना रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी के कई इलाकों में 2 दिसंबर तक बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 23 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पूर्वांचल के अधिकांश जिले शामिल हैं।

Weather Update: ठण्ड में मौसम ने बदली चाल, यूपी के कई जिलों में हुई भारी  बारिश ,बढ़ी ठिठुरन

कानपुर नगर,कानपुर देहात, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम के जानकारी का कहना है कि 2 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

UP Weather Update Today: अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में  मूसलाधार बारिश की चेतावनी - Ghazipur News ✓ | ग़ाज़ीपुर हिन्दी न्यूज़ | UP  News ✓

Weather Update news : राजधानी दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में हल्का से माध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली का एक्यूआई अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 9 की मौत; कई जिलों में स्कूल आज बंद  रहेंगे

Weather Update news : देश के कई राज्यों में बारिश के आसार

देश के कहीं अन्य इलाकों में भी आज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मौसम का तेवर बदला रहेगा इन सभी राज्यों के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

https://youtu.be/O7GAWi54Dyc?si=Aj_HNXTSj_p_33bT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें