Lakhimpur: लखीमपुर के स्कूली बच्चों के लिए यादगार बनी जल ज्ञान यात्रा

Lakhimpur: लखीमपुर के स्कूली बच्चों के लिए यादगार बनी जल ज्ञान यात्रा
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल पर बुधवार को लखीमपुर जिले में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। (Lakhimpur) इस यात्रा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को जल की कीमत, जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना और जल गुणवत्ता की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उनकाे जल निगम की लैब में जल जांच करके दिखाई गई। जल गुणवत्ता की उपयोगिता बताने के साथ ग्रामीणों को जल सप्लाई की जाने वाली परियोजना का भी भ्रमण कराया गया।

लखीमपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों में जल जागरूकता के लिए निकाली। जल ज्ञान यात्रा को एडीएम संजय कुमार सिंह एवं डीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिशासी निदेशक (जल निगम) वाईके नीरज भी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों को जल जीवन मिशन द्वारा निर्मित पानी टंकी (ग्राम पेयजल-डिम्होरा साइट) ले जाया गया। (Lakhimpur) यहां ग्रामीणों को दी जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई। इसके बाद जल निगम (ग्रामीण) प्रयोगशाला पहुंचे, स्कूली बच्चों को जल गुणवत्ता जांच करके दिखाई और जल गुणवत्ता जांच के फायदे भी बताए गये। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल की महत्ता और संरक्षण का भी ज्ञान स्कूली बच्चों को दिया गया।

Lakhimpur: जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल की महत्ता और संरक्षण का भी ज्ञान स्कूली बच्चों को दिया गया।

जल ज्ञान यात्रा में शामिल हुए बच्चों ने बताया कि उन्हें जल की कीमत और जल संरक्षण के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने घरों और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के बारे में जागरूक करेंगे।

जल ज्ञान यात्रा एक सराहनीय पहल है, जो बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार होगी। इस तरह की पहलों को सभी जगहों पर किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/cUWBX8n8OFU?si=Qy8lnuVyGsU-LimQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें