Mau Wall Collapse : मऊ हादसे में अब तक 7 की मौत, घायल पीड़ितों के परिजनों से आज मिलेंगे मंत्री एके शर्मा

Mau Wall Collapse : मऊ हादसे में अब तक 7 की मौत, घायल पीड़ितों के परिजनों से आज मिलेंगे मंत्री एके शर्मा
Facebook
X
WhatsApp

Mau Wall Collapse : मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में शुक्रवार को एक खाली प्लॉट की 10 फिट ऊंची दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को घोसी निवासी बृजेश पुत्र हरिहर प्रसाद मद्धेशिया परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले महिलाओं द्वारा हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गए।

image 183

Mau Wall Collapse : मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिये निर्देश


हादसे के बाद राहत एवम् बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीजीआई आजमगढ़, जिले के 3 निजी अस्पताल सदर, फातिमा व प्रकाश में भर्ती कराया गया। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है और जिन पारिवारिकजनों ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक हृदय बिदारक क्षण है।

image 181

मंत्री शर्मा आज शनिवार को मऊ जिले के अस्पताल पहुंचकर घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और घायलों को मिल रहे इलाज की जमीनी हकीकत जानेंगे। शर्मा मऊ की दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करेंगे। मंत्री घटनास्थल का स्थल निरीक्षण भी करेंगे तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन को देंगे, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।

Mau Wall Collapse : पीड़ितों के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी

मंत्री शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए सरकार ने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।मंत्री शर्मा ने कहा कि इस हादसे की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

image 182

मंत्री शर्मा ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है और जिन पारिवारीजनों ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

https://youtu.be/2hcvh4ooXb8?si=JeUc49QXkSFGA7Sf

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें