Jhansi News: देश में बेटियां बेटों से आगे निकल रही हैं। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र।, लेकिन यूपी के झाँसी में ऐसी अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां पति व ससुरालियों ने बेटी के जन्म होने पर विवाहिता को परेशान करना शुरु कर दिया। यही नहीं, उसको मारने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में रहने वाली नैन यादव ने बताया है कि वह कानपुर की रहने वाली हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 जून 2019 को युवक के साथ हुई थी।
ज्ञानवापी: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन सहित सभी पक्ष अदालत पहुंचे. #India24x7livetv #NewsUpdate #Gyanvapi pic.twitter.com/FFvXSD0KtW
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 18, 2023
शादी में मायके वालों ने लगभग 32 लाख रुपए खर्च किया था। इसके बाद भी पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी बीच उसने बेटी को जन्म दिया। जैसे ही बेटी हुई तो ससुरालीजन और दुखी हो गए। उन्होंने फिर से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसकी शिकायत पर महिला थाने में मामला भी दर्ज है। इसके बाद भी उसके पति और ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। उसे धमकाया जा रहा है। इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से भी की, लेकिन शिकायत पर न्याय नहीं मिल रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
Jhansi News: साहब, मुझे और मेरी बेटी को मारना चाहते हैं ससुरालीजन
महिला का कहना है कि वह ससुराल में दो कमरे में निवास कर रही हैं। मायके वाले भरणपोषण का खर्चा उठाते हैं। ससुरालीजन कुछ भी खर्च नहीं करते हैं। उसकी एक बेटी भी है। वह प्ले सेंटर में पढ़ती है। इसका भी खर्चा वह स्वयं उठा रही हैं। महिला का कहना है कि बीते रोज वह छत पर गई थी, तभी सास उसके कमरे (Jhansi News) में गैस चालू करके चली गई। जैसे ही वह कमरे में आई तो उसे गैस रिसाव की बदबू आना शुरु हो गई।
Jhansi News: किसी तरह उसने गैस का रिसाव बंद किया। उसका कहना है कि अगर गैस चूल्हा जलाते ही तत्काल आग लग सकती थी। इसमें उसकी और उसकी बेटी की जान जा सकती थी। यह बात वहां लगे कैमरे में कैद है। महिला का कहना है कि जब वह कोतवाली में शिकायत करने पहुंची तो दो तथाकथित पत्रकार वहां पहुंच गए।
उन्होंने उससे कहा कि मैडम तुम स्मार्ट नहीं हो, पति बहुत स्मार्ट लगते हैं। इसलिए दोनों में मैच नहीं खा रही है। तुम पति को छोड़कर मायके चली जाओ, वरना इसका खमियाजा खुद भुगतना पड़ेगा। महिला का कहना है कि उसके पति के देवरानी से अवैध संबंध हैं। पति अक्सर नवाबाद थाना क्षेत्र के जीवनशाह तिराहा के पास जाता है। महिला का कहना है कि दोनों पत्रकारों व ससुरालियों के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से की भी शिकायत करुंगी ताकि उसे न्याय मिल सके।









