Lucknow News: पीजीआई अस्पताल में लगी भीषण आग, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक की मौत

Lucknow News: पीजीआई अस्पताल में लगी भीषण आग, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल की आपरेशन थियेटर (ओटी) में आज यानी सोमवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर के फटने से आग लगी है। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं, सूचना मिल रही है कि आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, साथ ही एक व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है।

सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। ओटी में काफी धुंआ भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आपरेशन थियेटर में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। दमकलकर्मी उन्हें बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Lucknow News: आग से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 11:30 बजे लगी। उस समय ओटी में एक ऑपरेशन चल रहा था। आग लगने से ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी लोग बाहर भाग निकले। हालांकि, आग से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आग लगने से ओटी में काफी नुकसान हुआ है। सभी उपकरण और फर्नीचर जलकर खाक हो गए हैं। दमकलकर्मियों का कहना है कि आग बुझाने में अभी भी कुछ समय लग सकता है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कमेटी गठित कर दी है

https://youtu.be/XozayCe9THk?si=d0yoluBW5d5IzyUk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें