Lucknow News : लखनऊ चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले से सफाईकर्मी की मौत

Lucknow News : लखनऊ चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले से सफाईकर्मी की मौत
Facebook
X
WhatsApp


Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां बाड़े की सफाई करने गये दो कर्मचारियों पर अचानक दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक सफाईकर्मी को उपचार के लिए आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य सफाईकर्मी का उपचार चल रहा है।

घटना के अनुसार, कैंपवेल रोड के बरौरा थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज निवासी सूरज बीते 12 सालों से लखनऊ प्राणि उद्यान में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य कर रहा था। सोमवार को प्राणि उद्यान बंद रहता है और इस दिन सभी जानवरों के बाड़ों की सफाई और देखरेख का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में प्राणि उद्यान में सूरज और राजू सोमवार को लगभग 10 बजे मादा दरियाई घोड़े (इन्द्रा) के बाड़े की सफाई करने गये थे। मादा दरियाई घोड़ा (इन्द्रा) अभी कुछ दिनों पहले ही कानपुर चिड़ियाघर से प्राणि उद्यान लायी गयी है।

लखनऊ चिड़ियाघर में हिप्पो का कर्मचारियों पर हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

Lucknow News :परिजनों में मचा कोहराम

इसी दौरान हिप्पो (इन्द्रा) ने सूरज और राजू पर हमला कर दिया। हिप्पो शाकाहारी जानवर है। हालांकि इस तरह के हमले की आशंका नहीं रहती है। वहीं सूरज भी वन्यजीवों के व्यवहार से बखूबी वाकिफ था। लेकिन सोमवार को अचानक हिप्पो ने किन कारणों से सूरज को पटक दिया। दरियाई घोड़े (इन्द्रा) के हमले के बाद दोनों सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों की चीखने की आवाज सुनकर चिड़ियाघर के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सूरज और राजू को लहुलूहान हालत में देख दंग रह गये।आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सूरज को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। वहीं राजू को उपचार चिड़ियाघर में स्थित अस्पताल में चल रहा है। सूरज की मौत की खबर मिलने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

hippo attack Lucknow Zoo employee due to death

सूरज के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। सूरज की मौत के बाद परिवार में अब कमाने वाला कोई भी नहीं बचा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा भी सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सूरज के परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।

Lucknow News : घटना के कारणों की जांच शुरू

चिड़ियाघर प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चिड़ियाघर के निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि सूरज बीते 12 सालों से प्राणि उद्यान में कार्यरत था। वह एक अनुभवी कर्मचारी था। वह जानवरों के व्यवहार से भी अच्छी तरह परिचित था। लेकिन सोमवार को अचानक हुई इस घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

lucknow news

Lucknow News : चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल किया जा रहा है कि आखिरकार एक शाकाहारी जानवर ने कैसे हमला किया? क्या चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम हैं? इस घटना के बाद चिड़ियाघर प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

https://youtu.be/n5enaUkc87Q?si=GRFsOd6IEmHxJOud

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें