Unnao News : उन्नाव में जमीनी विवाद में झुलसे किसान की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Unnao News : उन्नाव में जमीनी विवाद में झुलसे किसान की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Unnao News : उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में जमीनी विवाद में सात दिन पहले एक किसान पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती ही गई और सोमवार रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Unnao News : पट्रोल डालकर किसान को लगाई थी आग

मृतक किसान वीरेंद्र सिंह (55) पुत्र कन्हाई का गांव के ही पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह के बेटे जितेंद्र प्रताप सिंह, शुभम, शिव समेत अन्य लोगों से पिछले 27 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। घटना से 3 दिन पहले तहसील प्रशासन की टीम ने विवादित जमीन पहुंचकर पैमाइश कराई थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने जमीन पर बाउंड्री वाल कराकर कब्जा कर लिया था। पैमाइश से किसान सहमत नहीं था। 12 दिसंबर को वीरेंद्र सिंह परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान विपक्ष के लोग पहुंचे और दुकान को भी खाली करने का दबाव बनाया। इस बात का विरोध किया गया तो दबंगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग निकले थे।

Unnao News

जलती हालत में ग्रामीण पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। उसे गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान किसान की हालत बिगड़ने लगी और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार की देर शाम लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आए।

image 383

उधर, आक्रोश और भीड़ को देखते हुए हसनगंज संतोष सिंह, एसडीएम नवीन चंद्र भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस ने मुकदमे में नामित दो अभियुक्तों जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र बीरेन्द्र सिंह, वैभव सिंह उर्फ शिशु पुत्र सूर्य कुमार सिंह निवासीगण ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

image 384

परिजनों ने सरकारी सुरक्षा तथा, किसान बीमा का पैसा और विवादित जमीन दिलाने की बात कही। वीरेंद्र का शव घर से निकलने से पहले परिजनों ने मौके पर मौजूद एसडीएम हसनगंज नवीन चंद्र से मृतक के परिवारजनों को जान का खतरा होने की बात कहकर सरकारी सुरक्षा की मांग की। घर में मौजूद मृतक वीरेंद्र सिंह के साढू राम विकास सिंह ने कहा कि, पुलिस जल्द से जल्द अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Unnao News : ग्राम प्रधान तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया नजरबंद

वीरेंद्र के शव गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश यादव को नजर बंद कर दिया। शव के गांव पहुंचने से कुछ देर पहले ही पुलिस अपने साथ दोनों लोगों को लेकर गांव पहुंची।

Unnao News

Unnao News : मामले पर ये बोले अधिकारी

एसडीएम नवीन चंद्र ने बताया कि, मृतक किसान की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हसनगंज के सीओ संतोष सिंह ने बताया कि, मृतक किसान के परिजनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान बीमा का पैसा और विवादित जमीन दिलाने के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।

https://youtu.be/T9ilp7m19yQ?si=cA60q3MxLFOMqYTc

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें