Lucknow: पत्रकारों ने टीएसआई आसिफ अख्तर को बर्खास्त कर मुकदमा करने की मांग की

Lucknow: पत्रकारों ने टीएसआई आसिफ अख्तर को बर्खास्त कर मुकदमा करने की मांग की
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी सरकार जहां पत्रकारों के प्रति पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व अपने व्यवहार को सुधारने पर आए दिन कड़े निर्देश दे रही है, वही पुलिस प्रशासन द्वारा किसी न किसी पत्रकार को आय दिन अपमानित करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की खबरें लगातार आ रही है। (Lucknow) ऐसे ही एक मामला राष्ट्र नमन समाचार पत्र के सरोजनी नगर संवाददाता संदीप शुक्ला अपने निजी कार्य हेतु दिनांक 17 दिसंबर 23 को दोपहर 3 बजे के आसपास आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास गए हुए थे.

Lucknow: एसीपी ट्रैफिक सुजीत कुमार दुबे संज्ञान में लेकर पत्रकारों से बताया कि टीएसआई

वहां तैनात टीएसआई आसिफ़ अख्तर ने मोटरसाइकिल रुकवाया तो पत्रकार ने अपना परिचय दिया परिचय सुनते ही टीएसआई अभद्रता करने लगें और वहां तैनात ट्राफिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर संदीप शुक्ला को पास बने पुलिस बूथ में बलपूर्वक घसीट ले गए जहां पत्रकार का फोन पटककर तोड़ दिया माइक भी तोड़ दी और मारपीट करने लगे उसके बाद अपराधियों की तरह थाना आशियाना लेकर पहुंचे जहां बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहा था पर जांच में यह बात गलत साबित हुई तो पत्रकार संदीप शुक्ला को अन्य केस में फंसाने की कोशिश करने लगे उसमें भी सफल नहीं हुए तो धमकियां देते हुए समझौता कर लिया पर उस समझौते में पत्रकार संदीप शुक्ला की ओर से किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं है।

फिलहाल अधिकारों की उपस्थिति में थाना प्रभारी कार्यवाहक इंस्पेक्टर को तड़ित दी गई, जिसका एसीपी ट्रैफिक सुजीत कुमार दुबे संज्ञान में लेकर पत्रकारों से बताया कि टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर कर दिया गया है, और टीएसआई आसिफ अख्तर के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है, (Lucknow) दिए गए साक्ष्य बयान व प्रमाण के आधार पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- युवराज गौतम

https://youtu.be/IK1In_Vqexs?si=C78yuww0XyJp9b99

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें