Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले (Bareilly Crime) के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक अजीब से मामला सामने आया है। जहाँ पति ने दहेज न मिलने से नाराज होकर अपनी पत्नी की नाक चबाकर जख्मी कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसको घर से भगा दिया। घायल महिला ने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Bareilly Crime: सीबीगंज के महेशपुर गांव का मामला
बदायू: युवक ने तमंचा दिखाकर युवती से किया रेप, बनाया अश्लील Video, ब्लैकमैल कर बनाता रहा शारीरिक संबंध, शादी तय होने पर वीडियो किया वायरल. #india24x7livetv #NewsUpdate #UttarPradesh pic.twitter.com/b3kHbsl0wj
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 20, 2023
सीबीगंज के महेशपुर निवासी नजमी ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उनका पांच माह का एक बेटा भी है। उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में सामान दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। पति नाजिम, देवर साबिर, सास रेहाना, ससुर माजिद हुसैन, नवदिया निवासी ननद रुखसार और उसका पति सईद अहमद उसका रोज़ उत्पीड़न करने लगे। जिससे वह बहुत परेशान रहने लगी।
Bareilly Crime: नज़मी ने बताया कि पांच दिन पहले उसको पति ने एक बार फिर दहेज की मांग को लेकर उसकी जमकर पिटाई की। विरोध करने पर पति ने कई बार मारपीट कर घर से निकाला लेकिन पंचायत के चलते हर बार उनका समझौता हो गया। इसके बाद भी आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। 15 दिसंबर की शाम ससुरालवालों ने उसको जमकर पीटा। वहीं पति नाजिम ने गुस्से में दांतों से पीड़िता की नाक चबाकर जख्मी कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
विरोध करने पर घर से निकालते हुए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने मे तहरीर दी। सीबीगंज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।









