UP Jodo Yatra: कांग्रेस ने शुरू की यूपी जोड़ो यात्रा! प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

UP Jodo Yatra: कांग्रेस ने शुरू की यूपी जोड़ो यात्रा! प्रशासन ने अनुमति नहीं दी
Facebook
X
WhatsApp

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस की ओर से निकल जा रही इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार (UP Jodo Yatra) कर दिया साथ ही शांति व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से यात्रा न निकालने की अपील की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्होंने यात्रा के संबंध में सप्ताह भर पहले ही सूचना दे दी थी और निर्धारित रूट पर यात्रा निकालेंगे। यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर कुरेसन चौक पर पहुंची। यहां पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।

जनसभा के दौरान अजय राय ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर आई है। उन्होंने मांग की है कि गन्ना किसानों को कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलना चाहिए।

UP Jodo Yatra: यात्रा से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

कांग्रेस ने यात्रा से लोगों को जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। नंबर पर मिस कॉल देकर यात्रा से जुड़ा जा सकता है। यूपी जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए नम्बर पर मिसकॉल करें… 18002124288

यात्रा के पहले दिन सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं ने गन्ना किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को पिछले कई सालों से उचित दाम नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर गन्ना किसानों को उचित दाम दिलाएगी।

UP Jodo Yatra: यात्रा 25 दिनों तक चलेगी और उत्तर प्रदेश के 32 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें पार्टी के मुद्दों से अवगत कराने की अपील की जाएगी।

https://youtu.be/jlOgfGiQjWQ?si=bCtrgL9YQilfTxgS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें