UP Police Recruitment 2023: खुशखबरी! यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए बम्पर भर्ती

UP Police Recruitment 2023: खुशखबरी! यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए बम्पर भर्ती
Facebook
X
WhatsApp

UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए अगले साल एक बम्पर भर्ती होने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही जिन 50,224 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है, उसमें करीब 12 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में से एक में भर्ती की अनुमति भी शासन ने प्रदान कर दी है।

इसके लिए अलग से 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। अगले दो माह के भीतर नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन सेवाएं, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत करीब 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पीएसी के अलावा बाकी शाखाओं में नियमों के मुताबिक 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होनी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो बीते सात वर्षों में बढ़कर 40 हजार हो चुकी है। जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी।

UP Police Recruitment 2023: एक सप्ताह में होगी विज्ञप्ति जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की संभावना जताई जा (UP Police Recruitment 2023) रही है। बीते करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी। बीते छह माह के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्रवाई भी पूरी कर ली है।

सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद आवेदनों का परीक्षण होगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि पहले ये भर्तियां 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60,244 हो गई है।

इसके अलावा दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी है। इनमें प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसी तरह पीएसी में दस हजार से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने रविवार को पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10,584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। भर्ती बोर्ड ने इसकी भी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment 2023) एवं प्रोन्नति बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के भीतर सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कुछ अन्य संवर्गों में भी भर्ती की जाएगी।

https://youtu.be/gYeASFM3dJw?si=iwWZZ5m-fePcr9vY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें