Fatehpur News : गांव में निकला अजगरों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Fatehpur News : गांव में निकला अजगरों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Facebook
X
WhatsApp


Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कड़ाके की ठंड में एक गांव किनारे सड़क पर अजगर का झुंड निकलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर का झुंड देखकर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घंटो मशक्कत बाद सभी अजगरों को पकड़कर सुरक्षित जगह जंगल में छोड़ दिया। अजगर के झुंड को लेकर अभी भी ग्रामीण दहशत में है।

Fatehpur News : ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक जिले के धाता थाना क्षेत्र के आलमपुर गोरिया गांव में सुबह गांव की पक्की सड़क किनारे अजगर का झुंड निकलते देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झुंड में करीब 4 से 5 अजगर जिनकी लंबाई करीब 12 से 15 फुट की होगी। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दिया। इस बीच गांव में अजगर का झुंड दिखने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

image 430

Fatehpur News : पुलिस और वन विभाग की टीम को दी सूचना

ग्रामीण राम मिलन, शिव सेवक पाल, प्रेम पाल, ज्ञान सिंह, शकील अहमद, इश्तियाक ने बताया कि सुबह करीब 8 साढ़े सात बजे के आस पास गांव के पक्की सड़क किनारे अजगर का झुंड निकलकर खेत की ओर जा रहा था। हम लोगों ने किसी तरह बोरा और रस्सी से पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, अजगर काफी बड़े थे। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दिया।

image 431

जिला वन अधिकारी रमानुज त्रिपाठी ने बताया कि आलमपुर गोरिया गांव में सुबह अजगर मिलने की सूचना गांव के लोगों ने दिया था। जिस पर वन विभाग की टीम ने करीब 4 अजगर को पकड़ सुरक्षित जगह जंगल में छोड़ दिया गया है। गांव के लोगों को आस पास निगरानी करने के लिए कहा गया है कि अगर और भी अजगर दिखे तो कोई नुकसान न कर पुलिस को सूचना दें। इस क्षेत्र में बताया गया है कि अजगर अक्सर देखे जाते है जिस पर वन विभाग की टीम को निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। गांव के लोगों को भी सतर्क रहने के साथ अजगर दिखने पर सूचना देने को बोला गया है।

image 432

अजगर आमतौर पर जंगलों में पाए जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे मानव बस्ती में भी घुस आते हैं। अजगर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन वे बड़े और शक्तिशाली होते हैं और किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। ग्रामीणों को अजगरों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है और अगर वे किसी अजगर को देखते हैं तो तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।

https://youtu.be/LY2U42R44fM?si=HIXVZVJCb_AztTvg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें