Lucknow News : योगी सरकार का बड़ा निर्देश, 75 जनपदों के लिए बेसहारा बुजुर्गों को दे सहारा

Lucknow News : योगी सरकार का बड़ा निर्देश, 75 जनपदों के लिए .बेसहारा बुजुर्गों को दे सहारा
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण ज्यादातर स्कूलों में इन दिनों विंटर वेकेशन चल रही है। साथ ही समूचा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने निराश्रित वृद्धजनों को सर्दी से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। यही नहीं, आम नागरिक भी निराश्रित वृद्धजनों की सूचना एल्डर लाइन 14567 अथना पुलिस विभाग की आपात सेवा यूपी-112 पर दे कर सहायता कर सकते हैं।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अभियान चला कर निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रमों तक पहुंचाएं। इसके लिए पुलिस विभाग भी सहयोग करेगा। पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे रात्रि में गश्त के दौरान अगर कोई निराश्रित वृद्ध दिखता है तो उसे ससम्मान वृद्धाश्रम तक पहुंचा दें।

बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बनेगा बुजुर्ग वार्ड - Bareilly News - बेसहारा  बुजुर्गों का सहारा बनेगा बुजुर्ग वार्ड

Lucknow News : वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है सभी सुविधाएं

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रमों में वृद्धजनों को खाना, गर्म कपड़े, दवाई, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार वृद्धजनों का उपचार भी हो सके।
योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है। सरकार निराश्रित वृद्धजनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Yogi governments instructions to help destitute elderly people reach old age homes to protect them from cold

Lucknow News : निराश्रित वृद्धजनों को सर्दी से बचाने के लिए हम भी कुछ उपाय कर सकते हैं। जैसे कि:

अगर हम किसी निराश्रित वृद्ध को देखते हैं तो उसे वृद्धाश्रम तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
हम वृद्धाश्रमों को गर्म कपड़े, दवाई आदि का दान कर सकते हैं।
हम वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों की सेवा करने के लिए स्वयंसेवक बन सकते हैं।
हम सभी मिलकर निराश्रित वृद्धजनों को सर्दी से बचाने में मदद कर सकते हैं।

बेसहारा बुजुर्गों का आशियाना बना वृद्धाश्रम ||Samvaad365 - YouTube

-मंत्री ने डीजीपी को पत्र लिख कर माँगा पुलिस विभाग का सहयोग

-75 जनपदों में संचालित हैं समाज कल्याण विभाग के वृद्ध आश्रम

-एल्डर लाइन 14567 या 112 पर कॉल कर दे सकते हैं निराश्रित वृद्धजनों की सूचना

https://youtu.be/tQoQEkMEB1Q?si=DBd2gTrySyEMmRxH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें