Republic Day 2024: सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले – भारत में लिंग, जाति, धर्म के आधार पर नहीं होता भेदभाव

Republic Day 2024: सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले – भारत में लिंग, जाति, धर्म के आधार पर नहीं होता भेदभाव
Facebook
X
WhatsApp

Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Republic Day 2024) ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया और लोगों को बधाई दी। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 साल पूरे हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव काल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। जिसकी मैं आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

सीएम योगी ने भारतीय संविधान की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में खुद को प्रगतिशील मानने वाले कुछ देशों में भी महिलाओं को मताधिकार मिलने में काफी वक्त लग गया लेकिन भारत में संविधान निर्माताओं ने ये सुनिश्चित किया कि किसी भी आधार पर देश के किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव न हो।

Republic Day 2024: इससे पहले उन्होंने एक्स पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है। यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुद को आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।

इससे पहले उन्होंने एक्स पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!

सीएम योगी ने प्रदेश के उन विभूतियों को भी बधाई दी, जिनका नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ के अंतर्गत ‘पद्म श्री’ सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।

https://youtu.be/JpE2FTVEVyc?si=Rtf0scHA6cuycA9f

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें