UP News : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में उन्नाव जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा आज सुबह लगभग 3:00 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के पास हुआ।
इंडिया गठबंधन कहां है, एक-एक कर सभी छोड़ते जा रहे साथः दिलीप घोष. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/Kihe2T70uN
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 27, 2024
UP News : डीएम कार्यालय में तैनात था युवक
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम आशीष रावत है। वह उन्नाव जिले के काशीराम कॉलोनी का रहने वाला था और जिलाधिकारी कार्यालय में असलहा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। हादसे के समय वह अपने मित्र गोपाल और अंकुश के साथ कार से नॉएडा जा रहे थे। जैसे ही कार एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में आशीष रावत और गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां आशीष रावत को मृत घोषित कर दिया गया। गोपाल का इलाज चल रहा है। मृतक आशीष रावत की पत्नी मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पति की मौत से पूरी तरह से टूट चुकी हैं।
UP News : पुलिस ने हादसे की जांच
इस हादसे से एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि सड़क सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाएं। हर साल देश में लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना, लापरवाही से वाहन चलाना और खराब सड़कें शामिल हैं।
UP News : हादसे के कारण
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे। सरकार को सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने होंगे और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। लोगों को भी सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का कारण हो सकता है।









