Kanpur News: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कानपुर (Kanpur News) शहर के ऐतिहासिक मंदिर राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर मन्दिर में फेंक दिया। जहां मंदिर में पोस्टर दिखने पर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को जानकारी होने पर पुलिस मय फोर्स मन्दिर परिसर पहुंची।
Kanpur News: राम जानकी का मन्दिर कई सालों पुराना
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 28, 2024
मेस्टन रोड़ पर राम जानकी का मन्दिर कई सालों पुराना है। जहां 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रोग्राम किया गया था। वहीं इसके साथ बीजेपी नेता रोहित साहू को धमकी भरा पत्र लिखकर धमकाया गया है। वहीं मन्दिर परिसर के बगल में ही मस्जिद भी बनी हुई हैं। ये पुरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड़ इलाके का मामला है।
जानकारी होने पर आस-पास इलाके के लोग आ गए। वहीं लोगों ने बताया कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मन्दिर में भव्य कार्यक्रम किया गया था। उसके बाद अराजक तत्वों ने ये काम किया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच गई है। लोगों ने पुलिस से कहा है कि अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।









